फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dont have papers, car impound

लाल बत्ती के कागज नहीं थे, कार इंपाउंड

Fri, 06 Dec 2013 09:23 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
dont have papers, car impound
लालबत्ती लगी कार में जा रहा इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन लुधियाना का चेयरमैन वीरवार रात शहर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान जब पुलिस ने चेयरमैन से लाल बत्ती संबंधी कागजात मांगे तो वह कागज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने कार इंपाउंड कर दी।


वीरवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा से डबवाली की ओर एक लालबत्ती लगी कार आ रही है, जिसमें अफीम है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस ने गोल चौक के पास नाका लगाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सिरसा की तरफ से आ रही एक लालबत्ती लगी कार को रुकवाया। चालक से गाड़ी के कागजात मांगे, लेकिन चालक कागजात पेश नहीं कर पाया। संदेह के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया।


पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान लुधियाना निवासी जितेंद्र पाल के रूप में करवाई। जबकि उसके साथी ने अपनी पहचान इंटरनेशनल हयूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की लुधियाना शाखा के चेयरमैन कर्मजीत सिंह ग्रेवाल के रूप में करवाई।
विज्ञापन



जितेंद्र पाल के अनुसार लालबत्ती लगी गाड़ी ग्रेवाल की है और वे दोनों दोस्त हैं। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारतेंद्र ढिल्लों ने बताया कि गाड़ी पर लालबत्ती और सायरन लगा हुआ था। चालक दोनों की अनुमति संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी इंपाउड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed