फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Don t risk your life for a selfie: SP

सेल्फी के चक्कर में जोखिम में न डालें जान : एसपी

Mon, 14 Sep 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 14 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Don t risk your life for a selfie: SP
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने आमजन से अपील की है कि सेल्फी और फोटो के शौक में अपनी जान जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि रोमांचक तस्वीर लेने के प्रयास में कुछ सेकंड की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। लोगों को ऊंचे किलों, ऐतिहासिक इमारतों, पुलों, नदी-नहरों, जलाशयों और ऊंची इमारतों पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को जारी गाइडलाइन में एसपी ने कहा कि किलों और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग, बैरियर या निर्धारित सीमा को पार न करें। ऊंची दीवार या मुंडेर पर चढ़कर सेल्फी लेने से बचें। फोटो खींचते समय पीछे की ओर कदम न बढ़ाएं और आसपास की स्थिति पर नजर रखें।
विज्ञापन

उन्होंने नदी, नहर और जलाशयों के किनारे या पानी में उतरकर फोटो लेने से भी बचने की सलाह दी। फिसलन वाले किनारों और गहरे पानी के पास विशेष सावधानी बरतें। बच्चों और युवाओं को ऐसी जगहों पर अकेले न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने रेलवे ट्रैक, रेलवे पुल, सड़क के बीच, तेज यातायात वाले मार्गों और चलते वाहनों पर सेल्फी को जानलेवा बताते हुए इससे बचने की अपील की। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।

सेल्फी एक पल की याद, जिंदगी अनमोल है...
उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर वायरल फोटो बनाने या दोस्तों के कहने पर खतरनाक स्टंट न करने की अपील की। अभिभावक पर्यटन स्थलों, मेलों, पार्कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बच्चों पर विशेष नजर रखें। सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें। सेल्फी एक पल की याद है लेकिन जिंदगी अनमोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed