{"_id":"69e923cea994ece3f70a9e0e","slug":"domestic-consumers-will-now-get-electricity-supply-throughout-the-night-the-electricity-corporation-has-changed-the-electricity-schedule-in-rural-areas-hisar-news-c-21-hsr1020-855777-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घरेलू उपभोक्ताओं को अब पूरी रात मिलेगी बिजली आपूर्ति, बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बदला बिजली का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घरेलू उपभोक्ताओं को अब पूरी रात मिलेगी बिजली आपूर्ति, बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बदला बिजली का शेड्यूल
विज्ञापन
हिसार। ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निर्देशों के अनुसार अब गांवों में पूरी रात बिजली सप्लाई दी जाएगी। नया शेड्यूल 23 अप्रैल की आधी रात से प्रदेशभर में लागू होगा।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता एफआर नकवी ने बताया कि उत्तर हरियाणा के निर्देशों के अनुरूप ही दक्षिण हरियाणा में भी नई व्यवस्था लागू की जाएगी। नए शेड्यूल के तहत हिसार जोन सहित अन्य क्षेत्रों में शाम 7:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक निरंतर बिजली आपूर्ति रहेगी। इसके अलावा दिन में गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
कृषि फीडरों के लिए प्रतिदिन 8 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। ग्रुप ए (पंचकूला, दिल्ली, रोहतक व हिसार जोन) में दोपहर 2:15 बजे से रात 10:15 बजे तक सप्लाई दी जाएगी जबकि ग्रुप बी में रात 10:15 बजे से बिजली आपूर्ति शुरू होगी। वहीं कृषि व घरेलू पैट फीडरों पर भी तय शेड्यूल के अनुसार संबंधित जोन में दोपहर 2:15 बजे से रात 10:15 बजे तक बिजली दी जाएगी। नए शेड्यूल से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।