Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dogs attacked a child and a young man in Juglan, the incident was caught on CCTV

Hisar News: जुगलान में कुत्तों ने बच्चे और युवक पर किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 12 Nov 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked a child and a young man in Juglan, the incident was caught on CCTV
सीसीटीवी में युवक पर झपटता कुत्ता। 
घिराय। जुगलान गांव में आवारा कुत्तों के झुंड का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर 9 वर्षीय विहान और 25 वर्षीय आकाश पर हमला कर दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। हमले की दोनों घटनाएं गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं।सीसीटीवी फुटेज में आकाश कुत्तों के झुंड से खुद को बचाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में कुत्तों का झुंड 9 वर्षीय विहान के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। बच्चा भागकर अपनी जान बचाता है। ग्रामीणों संदीप पंच व अन्य ने बताया कि गांव में पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed