फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Documents, bank accounts, laptops related to mining at Vedpal Tanwar, Wazir Kohar's house were scrutinized

Hisar News: वेदपाल तंवर, वजीर कोहाड़ के घर खनन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते, लैपटॉप खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Documents, bank accounts, laptops related to mining at Vedpal Tanwar, Wazir Kohar's house were scrutinized
हिसार। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को भी खनन कारोबारियों का इंतजार करती रही। खनन कारोबारी वेदपाल तंवर व वजीर कोहाड़ के आवास पर टीम दूसरे दिन रात 12 बजे (40 घंटे से) तक जांच करती रही। ईडी की टीम ने इन दोनों कारोबारियों को बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन पूछताछ के डर से कोई नहीं आया। इस दौरान ईडी ने खनन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल, लैपटॉप खंगाला। टीम ने कुछ दस्तावेज सील कर अपने पास रख लिए हैं। वहीं, हांसी में ईडी की टीम वीरवार देर रात सुरेंद्र मलिक का फोन, बैंक खाते की डिटेल, खनन कारोबार में हिस्सेदारी के दस्तावेज लेकर चली गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-15 स्थित कोठी नंबर 64 में खनन कारोबारी वेदपाल तंवर के घर दूसरे दिन भी ईडी की रेड जारी रही। टीम ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन के अलावा बैंक खातों का रिकॉर्ड हासिल किया। पूरे दिन ईडी के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। घर के बाहर आई वेदपाल की पत्नी ने कहा कि ईडी के सदस्यों ने पूरा घर खंगाल दिया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। घर पर हालचाल जानने आए परिवार के सदस्यों को अंदर तक नहीं जाने दिया। टीम ने शुक्रवार को ईडी के सदस्यों ने दोबारा से खनन कारोबारी वेदपाल तंवर के घर को फिर से खंगाला। घर के अंदर रखे मोबाइल फोन, बैक खातो की डिटेल, प्रॉपर्टी के कागजात आदि का रिकॉर्ड लिया। ईडी से बैंक से भी खातों का रिकॉर्ड हासिल किया है। काफी देर तक वेदपाल की पत्नी से पूछताछ की है।
विज्ञापन

मिलने क्यों नहीं देते
आजाद नगर में रहने वाली गीता देवी ने बताया कि वह वेदपाल की भाभी है। ईडी की रेड मिलने की सूचना मिलने पर उनके मिलने के लिए आई थी। दोपहर को जब घर पहुंची तो दरवाजे तैनात पुलिस कर्मचारियों ने अंदर आने से मना कर दिया। उनका कहना है कि ईडी को जांच करनी है वो करें परिवार के सदस्यों से बात तो कर सकते हैं। इसके अलावा घर में काम करने वाली नौकरानी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अर्बन एस्टेट दो में वजीर सिंह कोहाड़ की कोठी पर भी ईडी की टीम मौजूद रही। शुक्रवार को ईडी ने अपने साथ ले जाने के लिए कुछ दस्तावेज पैक किए हैं। इसके लिए परिवार के लोगों के जरिये दो गवाहों को बुलाया गया। इन गवाहों के सामने सामान को पैक किया।


हांसी से लौटी ईडी, सुरेंद्र मलिक का फोन, खनन में हिस्सेदारी के दस्तावेज ले गई
हांसी। खनन कारोबारी सुरेंद्र मलिक के आवास से ईडी की टीम 14 घंटे की छानबीन के बाद वीरवार रात ही लौट गई थी। इस दौरान टीम सुरेंद्र मलिक का फोन, खनन में हिस्सेदारी के दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल लेकर गई। टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की। टीम ने बेड, अलमारी और अन्य जगहों को खंगाला। ईडी की टीम ने सुरेंद्र मलिक की पत्नी दीपाली और बेटे दुष्यंत के बयान दर्ज किए। दुष्यंत ने बताया कि टीम को हमारे घर पर कुछ नहीं मिला क्योंकि हम कोई भी गैरकानूनी काम नहीं करते।
इससे पहले वीरवार को सुबह 7 बजे कांग्रेस पार्टी के नेता स्वर्गीय सुरेंद्र मलिक के उमरा रोड स्थित आवास पर ईडी ने रेड की। जब ईडी के अधिकारी सुरेंद्र मलिक की कोठी के अंदर दाखिल हुए तो मौके पर मौजूद सुरेंद्र मलिक की पत्नी दीपाली ने कहा कि बेटे दुष्यंत अपनी कोठी पर फौजी खड़े हैं। इतना सुनने के बाद दुष्यंत मलिक बाहर आया। पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हो? तभी कुछ लोग अंदर घुस गए। उन्होंने कहा कि हम ईडी अधिकारी हैं और रेड करने आए हैं। दुष्यंत मलिक ने टीम से आई कार्ड मांगा। कार्ड दिखाने के बाद ही आगामी कार्रवाई करने दी।

इसके बाद ईडी के अधिकारी ने कहा कि बेटे जाकर सुरेंद्र मलिक को बुलाओ। दुष्यंत ने बताया कि उनके पिता का 9 जून को निधन हो चुका है। इसके बाद दुष्यंत से पूछताछ की और सुरेंद्र मलिक का फोन सील कर कब्जे में ले लिया। पूछताछ में ईडी ने दुष्यंत मलिक से डाडम की खान के उनके पिता की हिस्सेदारी के बारे में पूछा। ईडी की टीम ने कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी कराई। टीम माइनिंग और बैंक खातों की डिटेल अपने साथ ले गए। ईडी की टीम ने 14 घंटे तक बेड, अलमारी और अन्य जगहों को खंगाला। टीम ने सुरेंद्र मलिक की पत्नी दीपाली, बेटे दुष्यंत के बयान दर्ज किए। ईडी की टीम लौटने के बाद उनके समर्थक कोठी पर पहुंचे। समर्थकों ने कहा कि यह सारा मामला राजनीतिक से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed