फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Doctors were on strike for two hours, when they returned, there was a ruckus in the OPD

चिकित्सकों की दो घंटे की हड़ताल, मरीजों को करना पड़ा ओपीडी के बाहर इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Doctors were on strike for two hours, when they returned, there was a ruckus in the OPD
हिसार। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की मांगों को लेकर शुक्रवार को दो घंटे की कलम छोड़ हड़ताल चली। इस दौरान मरीज ओपीडी के बाहर इंतजार करते रहे। सुबह 11 बजे जब चिकित्सक काम पर लौटे तो ओपीडी में मरीजों की धक्का मुक्की शुरू हो गई। हालात सामान्य होने में करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी के बाहर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। इस दौरान पर्ची काटने से लेकर सैंपलिंग तक का काम बंद रहा। हड़ताल का नेतृत्व एचसीएमएस एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव डाबला ने किया। स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी ने चिकित्सकों की सभी मांगों को जायज माना था। सरकार को चेताया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। तालमेल कमेटी के संयोजक नूर मोहम्मद समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर एचसीएमएस एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ विक्रम गोरिया, डॉ. अनिता बंसल, डॉ. विनोद तरड़, डॉ. अजीत लाठर, डॉ. सुभाष खतरेजा, डॉ. ज्योति, डॉ. विष्णु मित्तल, डॉ. मनीष पचार, बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया, एमपीएचई एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान प्रदीप कुमार, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान महेश श्योरान, दलबीर गिल, हेल्थ इंस्पेक्टर राम दर्शन जांगड़ा, रमेश कुंडू, सुखबीर सिंह, जितेंद्र मलिक, उप अधीक्षक गुरदीप अनेजा, एमपीएचडब्ल्यू सौरभ, परमजीत, सुनील भानखड, संदीप, अनिल, अमित, सतीश कुमार, सोहन, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर सोमवार तक उपरोक्त मांगें नही मानी जाएगी तो चिकित्सक मंगलवार को काले बैज पहनकर हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल जब तक जारी रहेगी तब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती।
- डॉ. विक्रम गोरिया, एचसीएमएस एसोसिएशन जिला महासचिव, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed