फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Doctor and auto man thefting electricity

सुबह साढ़े छह बजे छापा, डाक्टर और आटा चक्की मालिक बिजली चोरी करते पकडे़

Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने शुक्रवार को बैंक कॉलोनी में एक डॉक्टर को बिजली चोरी करते पकड़ा, जिस पर करीब एक लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अर्बन इस्टेट की मशहूर आटा चक्की मालिक को भी एमसी कॉलोनी में बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस पर भी बिजली चोरी का केस बनाया गया। आटा चक्की मालिक पर करीब एक लाख 75 हजार का जुर्माना लगाया।   
विज्ञापन

   
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ छह बजे बैंक कॉलोनी में छापा मारा। एसडीओ सुरेंद्र कुमार, जेई अनिल बागडी, जेई बलबीर सिंह, जेई राजकुमार, विजिलेंस के कर्मचारी महाबीर सिंह, रामनिवास की टीम ने यह छापा मारा। निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। यहां एक डॉक्टर के घर पर चोरी की बिजली से एयर कंडीशनर चलाए जा रहे थे। निगम की टीम ने मौके से फोटो लिए। इसके बाद पिछले एक साल के लोड के हिसाब से जुर्माना तय किया। इसमें करीब पौने दो लाख रुपये का जुुर्माना लगाया गया। निगम की टीम इसके बाद एमसी कॉलोनी-डीसी कॉलोनी पहुंची। अर्बन इस्टेट के एक आटा चक्की संचालक के घर पर छापा मारा। यहां भी तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। निगम की टीम ने मौके पर फोटो लिए। करीब एक साल का लोड को आंकते हुए पौने दो लाख के करीब जुर्माना लगाया। एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार को करीब साढे़ तीन लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed