फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DNA test will identify the bodies of Manjit

डीएनए टेस्ट से होगी मंजीत के शव की शिनाख्त

Fri, 13 Jun 2014 12:16 AM IST
hisar
hisar Updated Fri, 13 Jun 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन

टिब्बा दानाशेर पर सात जून को हुए हत्याकांड में पुलिस ने अधजले शव को रोहतक पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बॉडी का कुछ हिस्सा डीएनए टेस्ट करवाने के लिए लिया जाएगा।

विज्ञापन

सिटी पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि वैसे तो मृतक के परिजनों ने उसका अधजला चेहरा देखकर उसे मंजीत का शव ही बताया है, लेकिन पुलिस किसी भी सूरत में जांच में कोई कमी नहीं रहने देगी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसके जबड़े का हिस्सा सुरक्षित था, जिस पर परिजनों ने आरसीटी (रूट कनाल ट्रीटमेंट) देखकर उसके शव की पहचान की है। फिर भी पुलिस शव की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी गांव बुड़ाना निवासी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गुरुवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में चार लोग आरोपी हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में कपिल ने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के साथ मंजीत के संबंध थे। जिसके चलते उसने मंजीत की दोनाली से दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वे शव को जाइलों कार की डिग्गी में डालकर पहले नरवाना गए।

फिर अन्य साथियों के साथ मिलकर सिरसा से होते हुए राज कनाल की पटरी पर कालुआना गांव के नजदीक एक गड्ढे में डालकर शव को आग लगा दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने मंजीत की बॉडी जलाने के लिए सिरसा से करीब दो किलोमीटर आगे स्थित एक पेट्रोल पंप से दो लीटर तेल लिया और उसे जला दिया।

पुलिस का कहना है कि आरंभिक पूछताछ में कपिल ने बताया है कि उसने पहले ही प्लान बना लिया था। जिसके चलते उसने अपने छोटे भाई अजय को गांव से बुला लिया। अजय भी उस दिन घर आ गया। उन्होंने पहले बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद मंजीत कमरे में सो गया।

कमरे में रखी उसी की दोनाली से उसने उसके पेट में दो गोलियां दाग दीं। मंजीत के पास दोनाली के साथ-साथ एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों गोलियां उसके पेट में लगीं। गोली लगते ही पूरे कमरे, दीवारों, फर्श और दरवाजे पर खून के छींटे लग गए।
आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए घर में रखा व्हाइट वाश दीवारों पर तुरंत कर दिया। साथ ही फर्श पर दरवाजों पर पोंछा लगा दिया। जिस बेड पर मंजीत सो रहा था, उसकी चद्दर गाड़ी में ही शव के साथ डिग्गी में डाल ली, जिसे शव के साथ ही जला दिया गया।


पुलिस की मानें तो कपिल व मंजीत काफी समय से गहरे दोस्त थे। मंजीत राजस्थान से लॉ कर रहा था। कपिल पहले बरवाला में कपड़े का काम करता था, जहां से दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद कपिल मंजीत के हिसार शहर स्थित टिब्बा दानाशेर एरिया में बने मकान में आकर अपनी पत्नी के साथ आकर रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed