{"_id":"6894fd22e205ca9e5d015b21","slug":"district-junior-athletics-competition-on-10th-hisar-news-c-21-hld1018-683094-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 को
Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले की जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त को पाबड़ा गांव की खेल नर्सरी मैदान में किया जाएगा। एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव मनोज कड़वासरा और वरिष्ठ सह सचिव राजू कनोह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिकाएं भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200, 400, 800, 1,500, 3,000 और 5,000 मीटर दूरी की दौड़ होगी। ऊंचीकूद, लंबीकूद, गोलाफेंक, भाला फेंक व चक्का फेंक जैसे फील्ड इवेंट्स भी कराए जाएंगे। आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ी आगामी 16 और 17 अगस्त को पांडु पिंडारा (जींद) में प्रस्तावित राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी 10 अगस्त को सुबह नौ बजे अपने मूल दस्तावेज आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, फोटो और प्रतिलिपि लेकर पहुंच जाएं। इसके लिए संबंधित एथलीट को एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट पर खुद पंजीकरण करवाना होगा। इसमें भाग लेने पर कैश अवाॅर्ड, छात्रवृत्ति, ग्रेडेशन आदि योजनाओं के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।