{"_id":"6421e6587f55c0f8b30ac494","slug":"district-councilor-upset-over-giving-more-grant-to-vice-chairperson-hisar-news-c-21-hsr1020-91503-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव आज
विज्ञापन
हिसार। जाट एजुकेशन सोसायटी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव के लिए रविवार अलग अलग रंग के मतदान पत्र होंगे। मतपेटी पर भी कलर कोड होगा। किसी भी मतदाता को बूथ में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। शाम 7 बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। कुल 15 पदों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए प्रो. केएल रिणवा, सुभाष कुंडू, सुशील लांबा, जंगजीत सिंह,अजमेर ढांडा, सुखबीर गोयत मैदान में है।
करीब सवा दो साल बाद जाट एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी के चुनाव होने जा रहे हैं। मंगलवार को होने वाले मतदान की तैयारियों के बारे जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि 296 कॉलेजियम वोट डालकर प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे। सुबह 9 बजे मतदान शुरू होगा। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। सीआर लॉ कॉलेज के सभागार में मतदान केंद्र होगा। चुनाव के लिए एक ही मतदान केंद्र रहेगा। सीआर लॉ कॉलेज के गेट से आगे मतदाता के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतदाता को भी गेट से आगे मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी मांगे
चुनाव को संपन्न कराने के लिए 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। मतदान के दौरान वीडियोग्राफी होगी। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया खत्म होते ही मतगणना शुरु होगी। 20 कर्मचारी मतगणना में रहेंगे। 1480 वोट को गिनने के लिए करीब दो घंटे का समय लगेगा। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि शाम 7 बजे तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। मतदाताओं को मतदाता पत्र पर मुहर लगानी होगी। जिस रंग का वोट होगा, उसी रंग की मतपेटी में डालना होगा। अगर दो जगह मुहर मिली तो वोट को रद्द माना जाएगा। जाट संस्था की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र दिखाने के बाद ही वोट डालने का अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
पैनल एक
प्रधान : सुखबीर सिंह गोयत
उपप्रधान : राजबीर सिंह बूरा
सचिव : सुखबीर सिंह सिवाच
कोषाध्यक्ष : ओमप्रकाश ढांडा
-- -- -- -- -
पैनल नंबर 2
प्रधान : जंगजीत सिंह खांडा खेड़ी
उपप्रधान : रामकुमार नियाणा
सचिव : रविंद्र पानू
कोषाध्यक्ष : विनोद नंबरदार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पैनल नंबर 3
प्रधान: अजमेर ढांडा
उपप्रधान : दिलदार पूनिया
सचिव : परविंद्र मलिक
कोषाध्यक्ष : सागर सिवाच
-- -- -- -- -- -- -- -
पैनल नंबर 4
प्रधान : सुशील लांबा
उपप्रधान : कृष्ण गोदारा
सचिव :अशोक कुमार
कोषाध्यक्ष : भूपेंद्र पानू