फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Congress Committee (Rural) president Brijlal said - BJP should stop spreading confusion in the name of women's reservation

Hisar News: जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल बोले- महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाना बंद करे भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
District Congress Committee (Rural) president Brijlal said - BJP should stop spreading confusion in the name of women's reservation
हिसार। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हुआ था लेकिन अब भाजपा सरकार झूठी राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकसभा में जो बिल गिरा वह महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन से संबंधित था। कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था लेकिन सरकार इसे लागू करने में देरी कर रही है। बहबलपुरिया ने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ होती तो इसे मौजूदा सीटों पर भी लागू किया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनावों के दौरान महिला आरक्षण बिल को जानबूझकर लाया गया और इसे परिसीमन से जोड़कर टाला जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी जिला स्तर पर अभियान चलाएगी। महिलाओं के साथ बैठकें करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगी। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह गंगवा, हरपाल बूरा, कमल सहरावत, कमलेश रॉय और गीता आहूजा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed