फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Discipline is more important than victory or defeat in sports

Hisar News: खेल में हार जीत से बढ़कर है अनुशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Discipline is more important than victory or defeat in sports
राजकीय कॉलेज में आयोजित एथलीट मीट के दौरान दौड़ लगाते प्रतिभागी। 
हिसार। खेलों में हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में अनुशासन का महत्व है। यह कहना है जिला परिषद के अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा का। वे शुक्रवार को राजकीय कॉलेज की 73वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। विशिष्ट अतिथि एशियाई गेम मेडलिस्ट किरण गोदारा ने कहा कि आज महिलाएं खेल समेत हर क्षेत्र में पुरुषों के समांतर खड़ी हैं। कॉलेज लाइफ व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम समय होता है इसलिए हमें इसको सकारात्मक सोच के साथ जीना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दीपमाला ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। मंच संचालन प्रो. राजबीर सिवाच व डॉ. मुकेश ने किया। डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुखबीर दूहन ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन 17 फरवरी को प्रदर्शन के आधार पर महिला व पुरुष वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाएंगे। दुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना के प्राचार्य डॉ. रणधीर बेनीवाल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। राजकीय महाविद्यालय में 21 से 23 फरवरी को राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


खेलों में कॅरिअर बनाना चाहती हूं। एथलीट मीट में हाई जंप में द्वितीय रही। ताईक्वांडो भी खेलती हूं। कॉलेज की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है। इंटर कॉलेज के लिए चयनित हो चुकी हूं, लेकिन इंजरी होने के कारण भाग नहीं ले पाई थी। - ऊषा, बीकॉम फाइनल ईयर
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ में तीसरा, लांग जंप में दूसरा और ट्रिपल जंप में तीसरा स्थान हासिल किया। 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में क्रॉस कंट्री में भाग लिया था। खेलों के लिए कॉलेज व घरवालों का साथ मिल रहा है। - सरिता, बीए फाइनल ईयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed