फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Disaster came from the warehouse... as the rats surrounded the courtyard, people took to the streets, giving the administration a week's ultimatum.

Fatehabad News: गोदाम से आई आफत...सुरसरियों ने घेरा आंगन तो सड़क पर उतरे लोग, प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Disaster came from the warehouse... as the rats surrounded the courtyard, people took to the streets, giving the administration a week's ultimatum.
वेयरहाउस के गोदाम से सुरसरियों की समस्या बढ़ने पर सड़क जाम कर बैठे ग्रामीण और समझाने पहुंचे पुल
कुलां। गांव धारसूल स्थित हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन के गोदाम से भारी मात्रा में निकल रहीं सुरसरियों से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कुलां-जाखल मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दाैरान ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में सुरसरियों से निजात नहीं दिलाई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गोदाम में रखे गेहूं और चावल के भंडारण में लापरवाही के चलते सुरसरियों की भरमार हो गई है, जो अब गांव के घरों तक पहुंच रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोदाम में कीटनाशक दवाओं का समय पर छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे स्थिति बद से बदतर हो गई है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह पार्क के पास सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रबंधक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना : सूचना मिलते ही कुलां पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक अधिकारी मौके पर नहीं आते, वे जाम नहीं हटाएंगे। हालात बिगड़ते देख वेयरहाउस कॉरपोरेशन के प्रबंधक मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने से लेकर बिस्तर तक में रेंगती दिख रहीं सुरसरियां : धरने पर बैठे पीती मान, विकास कुमार, बलविंदर सिंह, सुरेश कुमार, नानू राम, करनैल सिंह आदि ने बताया कि सुरसरियों ने उनका जीना दूभर कर दिया है। खाना खाना तक मुश्किल हो गया है। रात को बिस्तर तक पर रेंगती दिखाई देती हैं।

बच्चे ठीक से सो नहीं पाते और घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सुरसरियों से निजात नहीं दिलाई गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने गोदाम में नियमित दवाई छिड़काव और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed