फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Director of Health Department inspected the Civil Hospital

Hisar News: स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

Sat, 26 Oct 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 26 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Director of Health Department inspected the Civil Hospital
जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते डेंटल निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी। 
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के डेंटल निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी ने शनिवार को फतेहाबाद के जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ.गौरी ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों और प्रबंधन संभाल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशान नहीं आनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। इसके बाद डॉ.गौरी ने अस्पताल में बनाए गए डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां दाखिल मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा निशुल्क कर दी गई है। एसएमओ डॉ.बुधराम ने निदेशक को डायलिसिस सेंटर सहित अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ मेजर डाॅ.शरद तुली, डिप्टी सीएमओ डाॅ.लाजवंती गोरी, एसएमओ डाॅ.बुधराम, अतिरिक्त एसएमओ डाॅ.गुंजन बंसल, डाॅ.राशिद, डाॅ.मनीष टुटेजा, डाॅ.राकेश कस्वां, डाॅ.कमल बेनीबाल, डाॅ.मदन लाल सहित सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed