फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dholpur stone and new grill will be installed in green belt

Hisar News: 2.62 करोड़ रुपये में राजगढ़ रोड ग्रीन बेल्ट का किया जाएगा सुंदरीकरण, नगर निगम ने लगाया टेंडर

Fri, 09 Dec 2022 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2022 11:59 PM IST
सार

जमीन जनस्वास्थ्य विभाग व बीएंडआर की है। रोड के निर्माण के लिए इन दोनों विभागों से अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलने के बाद निगम की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Dholpur stone and new grill will be installed in green belt
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

हिसार शहर की राजगढ़ रोड ग्रीन बेल्ट का सुंदरीकरण किया जाएगा, जिस पर करीब 2.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत ग्रीन बेल्ट में नई ग्रिल, धौलपुर पत्थर, चहारदीवारी व हरियाली विकसित करने का काम किया जाएगा। नगर निगम की तरफ से इसे लेकर टेंडर भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निगमायुक्त प्रदीप दहिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया था। इसके अलावा राजगढ़ रोड के दोनों तरफ 3-3 बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। ये शेल्टर स्टील के होंगे। इसे लेकर निगम की तरफ से करीब 54.50 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही इस कार्य का टेंडर भी लगाया जाएगा। वहीं राजगढ़ रोड नाके के चौराहे पर लघु सचिवालय की तरफ रोड के दोनों ओर स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 48 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि जिस जमीन पर स्लिप रोड बनाया जाएगा, वह जमीन जनस्वास्थ्य विभाग व बीएंडआर की है। रोड के निर्माण के लिए इन दोनों विभागों से अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलने के बाद निगम की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राजगढ रोड़ ग्रीन बेल्ट के सुंदरीकरण से शहर की सुन्दरता की बढ़ेगी। ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई करवा दी गई है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed