Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water hasn't reached the tail end of Pabada Minor for two years, farmers are upset, memorandum submitted to SE and XEN

Hisar News: दो साल से पाबड़ा माइनर की टेल तक नहीं पहुंचा पानी, किसान परेशान, एसई और एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

Wed, 04 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 04 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Water hasn't reached the tail end of Pabada Minor for two years, farmers are upset, memorandum submitted to SE and XEN
पाबड़ा माइनर में पानी बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग के कार्यालय में ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत : स
हिसार। पाबड़ा माइनर की टेल तक दो साल से पानी नहीं पहुंचा है। नहर की आखिरी छोर पर बसे किसानों के खेत सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। काजला, दुर्जनपुर सहित आसपास के गांवों के किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए किसानों ने सिंचाई विभाग के एसई और एक्सईएन हिसार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पाबड़ा माइनर की टेल संख्या 169145 पर आसपास के गांवों की कृषि भूमि पड़ती है। माइनर में पर्याप्त पानी नहीं चलने से अंतिम छोर तक आपूर्ति नहीं हो रही। इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों को सिंचाई के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि नहरों में पानी की असमान आपूर्ति का सबसे ज्यादा नुकसान टेल पर बैठे किसानों को उठाना पड़ता है। सरकार कृषि को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, लेकिन उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी तक नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने अधिकारियों से पाबड़ा माइनर में नियमित और पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग की। साथ ही टेल संख्या 169145 तक आपूर्ति सुनिश्चित करने और माइनर की व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की, ताकि सभी किसानों को समान रूप से पानी मिल सके। इस मौके पर किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार, संदीप बेनीवाल, अनिल धांगड़, वकील चंद्र सहारण, कृष्ण काजला, मधु काजला, भले सिंह, वीरेंद्र गोदारा, राजेंद्र काजला, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed