फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dharamshala will be built in Ghiray at a cost of Rs 50 lakh

Hisar News: घिराय में 50 लाख रुपये की लागत से बनेगी धर्मशाला

Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala will be built in Ghiray at a cost of Rs 50 lakh
घिराय गांव में धर्मशाला भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना। 
हांसी। गांव घिराय में 50 लाख रुपये की राशि से धर्मशाला बनेगी। शनिवार को विधायक विनोद भयाना ने धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की तरफ से 21 लाख रुपये की धनराशि इस भवन के प्रथम चरण के निर्माण कार्य पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोग मिले थे और उन्होंने गांव के जोधा पाना में धर्मशाला भवन बनवाने की मांग रखी थी। उसी समय ग्रामीणों की मांग को स्वीकार कर लिया गया था व उन्हें आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही धर्मशाला भवन का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इस भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है और बहुत ही जल्द इस धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा करवा कर ग्रामीणों की मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद विधायक ने काफी समय ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को रखा। विधायक ने कहा कि लोगों द्वारा रखी जाने वाली सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राजपाल यादव ,पंचायत समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव, घिराय गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप बुरा, पंचायत समिति सदस्य कुलदीप बुरा, रणबीर मास्टर, ईश्वर सिंह, कैप्टन राजवीर सिंह, रामचंद्र व विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed