फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dharamshala and Facilitation Center will be built for students in Agroha Medical College

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दूर के मरीजों के लिए बनेगी धर्मशाला, डिप्टी सीएम ने 10 करोड़ की घोषणा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala and Facilitation Center will be built for students in Agroha Medical College
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : Hisar
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में धर्मशाला और विद्यार्थियों के लिए बनेगा फेसिलिटेशन सेंटर
विज्ञापन

हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय ओपी जिंदल के 91वें जन्मदिवस को कोरोना योद्धाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 10 करोड़ की लागत से धर्मशाला और 51 लाख रुपये से मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए फेसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा राज्यमंत्री अनूप धानक की ग्रांट से 31 लाख रुपये से लाइब्रेरी का डिजिटलाइजेशन होगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देशभर में यह संस्थान एक मात्र ऐसा संस्थान है, जिसकी स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में की गई है। पूर्व मंत्री ओपी जिंदल ने अपने अपनी दूरदर्शिता व सेवाभाव के चलते हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के लोगों को सुलभ व सस्ती मेडिकल सुविधाएं देने के लिए अग्रोहा जैसे ग्रामीण क्षेत्र को चुना। उन्होंने संस्था को 50 की बजाय 75 प्रतिशत ग्रांट ट्रस्ट को दिए जाने की प्रक्रिया शुरू करने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक चिकित्सकों, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि हमें कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी तैयार रहना होगा। कॉलेज के डॉक्टर, स्टॉफ और विद्यार्थियों का कोविड संकट का बिना डरे डटकर सामना किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) डॉ. डीपी वत्स, राज्यमंत्री अनूप धानक, ट्रस्ट की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल, सदस्य मनमोहन गोयल, कृष्ण कुमार गोरखपुरिया, महासचिव जगदीश मित्तल, मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. गीतिका दुग्गल, कोविड नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव चौहान, चिकित्सा अधिकारी पंडित नजीर अहमद, उपायुक्त प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5.80 लाख कोविड टेस्ट, 400 ब्लैक फंगस के मरीजों को किया ठीक
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. गीतिका दुग्गल ने कहा कि संस्थान के योद्धाओं ने कोविड संकट के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 7 जिलों के 5 लाख 80 हजार से अधिक कोविड टेस्ट किए गए। 3 हजार अत्यंत गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर व आईसीयू की सुविधा मुहैया करवाई। 400 ब्लैक फंगस के मरीजों का यहां इलाज किया गया। निदेशक ने कहा कि दूसरी लहर में हम वेंटिलेटर, संबंधित दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी का हमारे चिकित्सकों ने चुनौतीपूर्ण सामना किया। हर मरीज के इलाज को प्राथमिकता दी।
दुष्यंत को कहा तो समझो हो गया काम : वत्स
राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स ने पूर्व सरकारों पर मेडिकल कॉलेज की सहायता रोकने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसी भी सरकारें आईं, जिन्होंने कहा कि हमसे पीजीआई रोहतक नहीं चलता। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की ग्रांट रोक दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी नेता को काम के लिए कहना, नहीं कहना बराबर है। दुष्यंत को कहा तो समझो काम हो गया।

गोपाल सिंगल के नाम पर बनाई लैब
मेडिकल प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने रोगियों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान में अपनी बेहतर सेवाएं देने वाले डॉ. गोपाल सिंह सिंगल के नाम से लैब का भी नामकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed