Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dhanteras is today; the Lakshmi Kuber puja will take place between 6:11 PM and 8:07 PM

धनतेरस आज, शाम 6:11 से 8:07 बजे तक होगा लक्ष्मी-कुबेर पूजन

Thu, 05 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today; the Lakshmi Kuber puja will take place between 6:11 PM and 8:07 PM
हिसार। धनतेरस का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा-अर्चना होगी। हनुमान मंदिर के पंडित ओमप्रकाश ने बताया कि लक्ष्मी-कुबेर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:11 से रात 8:07 बजे तक रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और शनिवार सुबह 10:47 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है। इसलिए श्रद्धालु अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से उनकी पूजा करते हैं।
विज्ञापन

सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी शुभ
धनतेरस पर सोना-चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसके अलावा लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार आभूषण और घर की जरूरत का सामान खरीदते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दिशा में जलाते हैं यम दीपक
धनतेरस पर सूर्यास्त के बाद घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज के निमित्त दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि यम दीपदान से परिवार पर अकाल मृत्यु का भय टलता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर माता लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां की जाती हैं। धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed