{"_id":"5712a5e34f1c1b5e704a6d04","slug":"dhankhar-dhankhar-at-jhajjar-dhankhar-at-beri-dhankhar-says-about-jaat-aandolan-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम जाट मंत्री हंै, दंगों के बाद न जाने क्या-क्या सुनना पड़ रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम जाट मंत्री हंै, दंगों के बाद न जाने क्या-क्या सुनना पड़ रहा है
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 17 Apr 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओपी धनखड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव के दौरान हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का दर्द शनिवार को बाघपुर पहुंचे कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की जुबान पर आया। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्रसिंह की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि हम दोनों जाट मंत्री हैं, दंगों के बाद राज्य में मुझे और केंद्रे में बीरेंद्रसिंह को न जाने क्या-क्या सुनना और जवाब देना पड़ रहा है। धनखड़ ने भावुक होते हुए कहा कि झज्जर और रोहतक को इस कदर जलाया गया है कि ऐसे तो दुश्मनों के साथ भी नहीं करते।
विज्ञापन
धनखड़ ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान बेरी, झज्जर और रोहतक में सरकारी और निजी संपत्ति को जलाया गया है कि अब विकास के लिए एक पैसा देने का मन नहीं करता। चूंकि वो सरकार में मंत्री हैं और जिले का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं इसलिए जिले का संपूर्ण विकास कराना उनकी जिम्मेदारी है। धनखड़ ने कहा कि सरकारी संपत्तियों को जैसे जलाया गया वैसे तो कोई दुश्मनों का घर भी नहीं जलाता। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले कि वो शुरू से ही जाट आरक्षण लागू किए जाने की बात कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने प्रयास भी किया। कभी भी डरकर राजनीति नहीं की। बस एक बात कहता था कि जब अहीर औैैैैैैैैैैैर गुर्जर भाइयों को आरक्षण मिला तो जाटों को भी मिले।
विज्ञापन