{"_id":"66b544da4e454b2b690490e4","slug":"dgca-team-inspected-the-airport-for-11-hours-hisar-news-c-21-hsr1005-439197-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीजीसीए की टीम ने 11 घंटे किया एयरपोर्ट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीजीसीए की टीम ने 11 घंटे किया एयरपोर्ट का निरीक्षण
विज्ञापन
हिसार। डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन) की टीम ने दूसरे दिन वीरवार को एयरपोर्ट पर 11 घंटे निरीक्षण किया। शुक्रवार को भी निरीक्षण का काम जारी रहेगा। इस टीम की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद भी सिविल एविएशन की तरफ से एयरपोर्ट को उड़ान सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। बता दें कि डीजीसीए की तीन सदस्यीय टीम बुधवार सुबह शहर पहुंची थी। इस दौरान टीम ने एयरपोर्ट के स्टाफ के साथ बैठक की थी। एयरपोर्ट पर हवाई जहाज की ट्रायल लैंडिंग के बाद टीम ने निरीक्षण का काम शुरू कर दिया था, जो रात करीब 8 बजे तक चला था।
रात को किया नाइट लैंडिंग की लाइटों का निरीक्षण
डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट पर सिविल वर्क, इलेक्टि्रकल वर्क व सिक्योरिटी सिस्टम की हर पहलु से जांच कर रही है। इस दौरान कहीं कोई कमी मिल रही है तो उसे तुरंत ही दूर करवाया जा रहा है। वीरवार को टीम ने दिन में सिविल व सिक्योरिटी सिस्टम का निरीक्षण किया तो रात के समय इलेक्टि्रकल सिस्टम चेक किया। इस दौरान टीम ने नाइट लैंडिंग के लिए लगाई गईं लाइटों की जांच की। इससे पहले बुधवार को भी टीम ने इनकी जांच की थी। उस समय टीम को कुछ लाइट के एंगल में थोड़ी कमी नजर आई थी, जिसे टीम ने ठीक करवा दिया था।
आज निरीक्षण का आखिरी दिन
शुक्रवार को टीम के निरीक्षण के आखिरी दिन है। इस दौरान टीम बचे हुए कार्यों का निरीक्षण करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की मानें तो टीम के निरीक्षण के 7 दिन बाद लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद जिस कंपनी के साथ प्रदेश सरकार ने समझौता किया था, वह कंपनी यहां से उड़ान सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति देगी। उस कंपनी की सहमति के बाद यहां से उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। इस काम में भी 7 से 10 दिन का समय लगने की संभावना है।