{"_id":"6b00a36dfd4be8d9e009734f","slug":"devotees-reached-beed-babran-dham-after-walking-21-kilometers-hisar-news-c-21-hsr1020-995892-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 21 किलोमीटर पैदल चलकर बीड़ बबरान धाम पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 21 किलोमीटर पैदल चलकर बीड़ बबरान धाम पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
बीड़ बबरान धाम की भव्य निशान यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु
हिसार। श्री श्याम जन्मोत्सव के शुभारंभ पर शुक्रवार को नागोरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से बीड़ बबरान धाम तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बीड़ बबरान धाम के निज पुजारी विनय शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
चीफ इंजीनियर संदीप बाना और एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली ने झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की। सैकड़ों श्रद्धालु पीले निशान लेकर 21 किलोमीटर पैदल चलकर धाम पहुंचे। रास्ते में श्याम बाबा के जयकारों से शहर गूंज उठा। धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत और भोजन प्रसाद वितरण किया गया।
भक्तों ने श्याम बाबा के दरबार, वीर हनुमान मंदिर, शिव परिवार, अखंड जोत, धूणे और महाभारतकालीन पीपल के दर्शन कर मन्नत मांगी। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान शिव कुमार सिंगल ने बताया कि आयोजन महंत विनोद शर्मा के सान्निध्य और श्यामलीन महंत पंडित राम गोपाल शर्मा के आशीर्वाद से शुरू हुआ। सरपंच देवेंद्र भी मौजूद रहे। 21 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे से श्याम रसोई भंडारा होगा।