फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   devar accused of molestation

पांच माह की गर्भवती महिला ने अपने देवर और जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Thu, 19 Sep 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
devar accused of molestation
जिले के एक गांव की रहने वाली पांच माह की गर्भवती महिला ने अपने देवर एवं जेठ पर छेड़छाड़ का और ननद व ननदोई पर तीन वर्षीय बच्चे को छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने उसके देवर, जेठ, ननद, ननदोई के खिलाफ धारा 354, 342, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की करीब एक माह पहले मौत हो गई थी। 15 सितंबर को उसकी सास व ससुर उसे ले आए। एक दिन वह अपना काम समाप्त करके चारपाई पर लेटी हुई थी। कुछ देर बाद उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। वह अपनी सास के पास गई और अपने देवर की हरकतों के बारे में बताया। महिला का आरोप है कि उसकी सास ने उसे समझौता करने को कहा। उसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद शाम को उसके जेठ ने कमरे का दरवाजा खोला और अंदर आते ही उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो वह उसे छोड़कर कमरे का दरवाजा बंद करके चला गया। रात भर वह कमरे में बंद रही। सुबह 4 बजे कमरे का दरवाजा खुलते ही वह वहां से भाग खड़ी हुई और किसी तरह अपने मायके पहुंच गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका 3 साल का लड़का उससे छीनकर उसकी ननद व ननदोई ने छिपा लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed