फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Destitute animals to be caught from today, nandishala to quarantine for 15 days

आज से पकड़े जाएंगे बेसहारा पशु, नंदीशाला में 15 दिन रहेंगे क्वारंटीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Destitute animals to be caught from today, nandishala to quarantine for 15 days
हिसार। नगर निगम प्रशासन शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू करेगा। इस दौरान पकड़े गए पशुओं को नंदीशाला में 15 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं, पहले से नंदीशाला में रखे गए गए पशुओं को गोअभयारण्य में शिफ्ट किया जाएगा। वहां करीब तीन हजार और पशुओं को रखने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

वर्तमान में नंदीशाला में करीब 350 नंदी हैं। वहीं गोअभयारण्य में करीब 1150 गोवंश है, जबकि यहां करीब 4 हजार पशुओं को रखने की व्यवस्था है। उधर गोअभयारण्य में आने वाले दिनों में गोवंश की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए गोसेवा फाउंडेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि पशुओं में इन दिनों लंपी स्किन डिजीज फैली हुई है। ऐसे में बेसहारा पशुओं को अलग रखा जाएगा। बता दें कि पिछले डेढ़ माह से शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक फैला हुआ है। इनके कारण इस अवधि में 7 हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक बुजुर्ग की मौत सहित 6 लोग घायल हो चुके हैं। इसे देखते हुए इन बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग जोर-शोर उठ रही है।
विज्ञापन

अभी एक गाड़ी की मदद से चलेगा अभियान
निगम कर्मचारी एक गाड़ी की मदद से ही शुक्रवार से पशु पकड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे। इस गाड़ी से एक दिन में 20 से 25 पशु पकड़े जा सकेंगे। हालांकि रविवार तक निगम प्रशासन को दूसरी गाड़ी मिलने की संभावना है। दो गाड़ी होने से अभियान को और तेजी मिलेगी। निगम अधिकारियों की मानें तो दोनों गाड़ियों की मदद से एक दिन में करीब 50 पशु पकड़े जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने मांगी पुलिस सुरक्षा
पशु पकड़ो अभियान के दौरान अक्सर पशुपालक बाधा डालते हैं। इससे बचने के लिए निगम प्रशासन की तरफ पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। निगम ने पुलिस प्रशासन से एक राइडर व चार पुलिस कर्मचारियों की डिमांड की है।
डेढ़ माह में बेसहारा पशुओं के कारण हुए हादसे
- 18 जुलाई 2022 को टिब्बा दानाशेर में गाय की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
- 30 जुलाई 2022 को वार्ड-5 में शास्त्री नगर निवासी बुजुर्ग ज्ञानचंद को सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
- 2 अगस्त को सेक्टर 27-28 के पास स्कूटी सवार सेक्टर-13 निवासी सचिन बेसहारा पशु की टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया था।
- 6 अगस्त को पुष्पा कांप्लेक्स के पास सांड़ की टक्कर से अर्बन एस्टेट टू निवासी मनीष देव घायल हो गए थे।
- 10 अगस्त को वार्ड 6 में सब्जी विक्रेता को गाय ने टक्कर मारकर घायल किया।
- 12 अगस्त को 12 क्वार्टर स्थित किशनदत्त ढाणी में 70 वर्षीय महिला चंद्रवती देवी को गाय ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
- 17 अगस्त को डोगरान मोहल्ला में 75 साल के बुजुर्ग को गाय ने टक्कर मारी, चेहरे पर आईं चोटें।
बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर हिसार संघर्ष समिति ने बुलाई आपात बैठक
शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए हिसार संघर्ष समिति ने शुक्रवार को विभिन्न आरडब्ल्यूए व अन्य सामाजिक संगठनों की आपात बैठक बुलाई है। समिति अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं के कारण रोज हादसे हो रहे हैं। मगर नगर निगम प्रशासन कोई बड़ा कदम नहीं उठा रहा है।

उधर पार्षद अमित ग्रोवर ने 21 अगस्त को होने वाली बैठक को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि आज शहर में हालात बदतर हो चुके हैं। बेसहारा पशुओं के हमले में बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। शहर में सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे शहर में डेंगू- मलेरिया फैल सकता है। उन्होंने शहरवासियों से क्रांतिमान पार्क में होने वाली इस मीटिंग में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
गाड़ी तैयार हो चुकी है। शुक्रवार से ही पशु पकड़ने के अभियान को शुरू करने की कोशिश की जाएगी। - गौतम सरदाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed