फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite protest in Santnagar, the contractor uprooted the CC road

Hisar News: संतनगर में विरोध बावजूद ठेकेदार ने उखाड़ी सीसी रोड

Wed, 15 Jan 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 15 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Despite protest in Santnagar, the contractor uprooted the CC road
हिसार के संतनगर में सड़क तोड़ती जेसीबी।
हिसार। नगर निगम की कार्यप्रणाली आए दिन चर्चा में रहती है। मंगलवार को भी ऐसा ही एक मामला आया। संत नगर में लोगों के विरोध के बाद भी निगम के ठेकेदार ने सीसी रोड को जेसीबी से उखाड़ दिया। लोगों ने आरोप लगाया है कि उखाड़ी गई सड़क एकदम सही हालत में थी। निगम बेवजह ही पैसा बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम की तरफ से संत नगर में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी को लेकर निगम का ठेकेदार मंगलवार को मेन गली को फिर से बनाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने जेसीबी से सड़क उखाड़ना शुरू किया तो गली के लोगों ने विरोध कर दिया। उन्होंने ठेकेदार से कई दफा कहा कि वह इस सड़क को न उखाड़े, लेकिन वह नहीं माना तो उसने पूरी गली की सड़क को उखाड़ दिया।
विज्ञापन


- 17 जनवरी को मेरे बेटे की शादी है। मैंने ठेकेदार को रोका, लेकिन वह नहीं माना। वैसे ही सड़क की हालत एकदम सही थी और इसे दोबारा से बनाने की जरूरत भी नहीं है। कृष्ण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूरी सड़क को ही उखाड़ दिया। अब पता नहीं कि कितने दिन में यह सड़क दोबारा से बनाई जाएगी। यह सड़क इतनी जर्जर नहीं थी कि इसे दोबारा से बनाया जाए। पता नहीं निगम क्यों इतने पैसे बर्बाद कर रहा है। कालू
- शहर में काफी सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें बनाया जाना चाहिए। निगम उन सड़कों की सुध लेने के बजाय सही सड़कों को फिर से बनाकर जनता के पैसे को बर्बाद कर रहा है। अमित

- यह सड़क करीब 10 साल पुरानी थी। मगर आज भी यही सही हालत में थी। इसे अभी बनाए जाने की जरूरत नहीं है। पता नहीं निगम किस से विकास कार्य करवा रहा है। पदम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed