फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite getting permission, officials are not putting up tenders

अनुमति मिलने के बावजूद अधिकारी नहीं लगा रहे टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Despite getting permission, officials are not putting up tenders
हिसार। शहर के टाउन पार्क की हरियाली को बनाए रखने को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को टेंडर लगाने की अनुमति मिली हुई है। बावजूद इसके अधिकारी टेंडर नहीं लगा रहे हैं। इस कारण से दिन-प्रतिदिन पार्क की सुंदरता कम होती जा रही है। उधर, पीएलए आरडब्ल्यूए प्रधान ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 7 जनवरी तक पार्क की सुध नहीं ली तो वह भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। बता दें कि शहर का टाउन पार्क पुराने पार्कों में से एक है। एचएसवीपी ने वर्ष 2001 में यह पार्क बनाया था। इसे तैयार करने में करीब तीन साल का समय लगा था। 11 एकड़ में यह पार्क बना हुआ है। मगर विभाग की अनदेखी के कारण इन दिनों पार्क की हालत काफी दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

------
वर्तमान में ये हैं समस्याएं -
- डस्टबिन टूटे हुए हैं।
- फव्वारे खराब पड़े हैं।
- शौचालय की हालत जर्जर है।
- पार्क में चौकीदार नहीं है।
- फुटपाथ टूटा हुआ है।
- पार्क में लगा म्यूजिक सिस्टम खराब पड़ा है।
- घास व पेड़ों की समय पर कटाई न होना।
--------------------
हाउस की बैठक में भी उठता रहा है मामला -
टाउन पार्क की बदहाली का मामला हर बार हाउस की बैठक में भी उठता रहा है। वार्ड के पार्षद प्रीतम सैनी पार्क के सुंदरीकरण की मांग उठाते रहे हैं। मगर हर बार बैठक में एचएसवीपी के अधिकारी बजट की कमी का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

-----------------
वर्जन -
पार्क के सुंदरीकरण के लिए कई बार एचएसवीपी प्रशासन सहित नगर निगम के अधिकारियों से भी गुहार लगाई। मगर आज तक किसी भी विभाग ने पार्क की सुध नहीं ली। अगर 7 जनवरी तक एचएसवीपी कोई कदम नहीं उठाता तो गणमान्य व्यक्तियों के साथ भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतपाल ठाकुर, प्रधान, आरडब्ल्यूए पीएलए।
--------
वर्जन 5
एक बार टेंडर लगाया था, लेकिन कोई एजेंसी नहीं आई। फिर नई एचएसआर भी लागू हो गई। उसके अनुसार टेंडर तैयार किया गया। फिर एसई की तरफ से कुछ शर्तें लगा दी गईं। अब जल्द ही शॉर्ट नोटिस टेंडर लगाया जाएगा।
- विनय लोहान, एक्सईएन, बागवानी शाखा, एचएसवीपी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed