{"_id":"664fc4a9c5f83f59e8069454","slug":"deo-hiding-the-figures-said-i-dont-know-how-many-students-were-admitted-in-class-12th-hisar-news-c-21-1-hsr1023-387597-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आंकड़े छुपा रहे डीईओ बोले- मुझे नहीं पता 12वीं कक्षा में कितने विद्यार्थियों के हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आंकड़े छुपा रहे डीईओ बोले- मुझे नहीं पता 12वीं कक्षा में कितने विद्यार्थियों के हुए दाखिले
विज्ञापन
हिसार। नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जिसमें मुख्यालय की ओर से रोजाना जिले स्तर पर उच्च अधिकारियों को गाइडलाइन जारी भी की जा रही है। यहां तक की शिक्षा विभाग के महानिदेशक द्वारा हर बार विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए डीईओ को सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर हिदायतें भी दी जा रही है लेकिन हिसार जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को न हिदायतों की परवाह है और न ही सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं। परिणामस्वरूप, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा में दो लाख विद्यार्थियों का दाखिला करवाने का टारगेट था, जबकि अभी तक जिले में 1.23 लाख विद्यार्थियों का दाखिला ही हो पाया है। करीबन 76 हजार से अधिक विद्यार्थियों की कमी है। आलम यह है कि अपनी साख बचाने के चक्कर में अधिकारी दाखिले के आंकड़े तक छुपाने लगे हैं ताकि दाखिले को लेकर हिसार जिले की किरकिरी न हो।
इच्छाशक्ति व फीडबैक न लेने के कारण कम हुए सरकारी स्कूलों में दाखिले
मुख्यालय की ओर से सरकारी स्कूलोंं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर बार-बार गाइडलाइन जारी की जा रही है। अधिकारियों में इच्छाशक्ति की कमी व समय-समय पर धरातल से फीडबैक न लेने के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। जबकि जिले के उच्च अधिकारी की जिम्मेदारी थी कि सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने को लेकर उन्हें शिक्षकों व अभिभावकों को जागरूक करना था।
एमआईएस पोर्टल पर अपलोड जिले में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा - दाखिले हुए विद्यार्थियों की संख्या
- बालवाटिका - 3236
- पहली - 5108
- दूसरी - 5709
- तीसरी - 9243
- चौथी - 11185
- पांचवीं - 11692
- छठी - 11539
- सातवीं - 11939
- आठवीं - 12965
- नौंवी - 13208
- दसवीं - 11287
- 11वीं - 7344
- 12वीं - 8894
- कुल योग - 123349
मुझे नहीं पता है कि जिले में पहली से 12वीं कक्षा में कितने विद्यार्थियों के दाखिले हुए है। एमआईएस पोर्टल को लेकर भी अपडेट नहीं हूं। संबधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। - प्रदीप सिंह नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।