फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dense smog in the city, making breathing difficult

Hisar News: शहर में घना स्मॉग, सांस लेना हुआ मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dense smog in the city, making breathing difficult
हिसार। शहर सोमवार शाम को अचानक घने स्मॉग की चपेट में आ गया। हवा में घुले प्रदूषण ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत हुई। चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां सरकारी वेबसाइट पर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘सहनीय’ दर्ज किया गया, वहीं निजी वेबसाइट पर यह गंभीर स्तर (सीवियर कैटेगरी) में पहुंच गया।
विज्ञापन

निजी वेबसाइट के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे ही शहर का एक्यूआई 451 दर्ज किया गया यानी हवा बेहद प्रदूषित और गंभीर स्थिति में थी। हालांकि, दोपहर होते-होते इसमें थोड़ी गिरावट आई और दोपहर 3 बजे यह 206 तक पहुंच गया, जो दिनभर का सबसे कम स्तर रहा। इसके बावजूद, हवा खराब श्रेणी में ही रही। शाम ढलते ही प्रदूषण का स्तर फिर तेजी से बढ़ा और रात 9 बजे एक्यूआई 472 पहुंच गया। जो दिनभर का सबसे अधिक रहा। वहीं सरकारी आंकड़ों में दिनभर एक्यूआई 200 से नीचे बताया गया, जिसे सहनीय श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

सांस और आंखों पर सबसे ज्यादा असर
स्मॉग के कारण खासतौर पर दमे के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई लोगों ने शाम की सैर रद्द कर दी। कुछ ने बताया कि घर से बाहर निकलते ही आंखों में चुभन और गले में जलन महसूस हुई। जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय लाठर ने कहा कि इस तरह के मौसम में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क पहनें। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम की सैर फिलहाल टालें, घर के अंदर हल्का व्यायाम करें। अगर सांस लेने में तकलीफ या आंखों में जलन बढ़े तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम में खासकर अस्थमा या एलर्जी वाले मरीज विशेष सावधानी बरतें। जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। मास्क जरूर पहनें और पर्याप्त पानी पीएं।
— डॉ. अजय लाठर, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, हिसार
ये है एक्यूआई का पैमाना

0 से 50-अच्छा
51 से 100-संतोषजनक
101 से 200-सामान्य
201 से 300-खराब
301 से 400-बहुत खराब
401 से 500-गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed