फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dense fog in the morning in Hisar

Hisar News: हिसार में सुबह घना कोहरा, दिन में खिली धूप ने दी राहत

Sat, 21 Dec 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 21 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning in Hisar
हिसार। तीन दिन बाद शनिवार को दोपहर में खिली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। हालांंकि सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे तक तो कोहरे की वजह से दृश्यता 80-100 मीटर तक थी। इस वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं लंबी दूरी की बसें देरी से पहुंचीं। न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में 1.7 डिग्री घटकर 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा, वहीं अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो घना कोहरा छाया था। शहर से बाहर जाने वाले वाहन चालकों को कम दृश्यता की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे तक दृश्यता 200 मीटर तक आ गई। इसके बाद सूरज की गर्मी पाकर कोहरा छंटता गया। शाम चार बजे तक अच्छी धूप रही। तीन दिन बाद खिली धूप का आनंद लेने के लिए लोग पार्कों और घरों की छतों पर नजर आए। हालांकि पांच बजे बाद फिर से सर्दी जोर पकड़ने लगी। रात में फिर से घने कोहरे की परत छा गई और कड़ाके की सर्दी ने जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन

सर्दी का बाजारों पर पड़ रहा असर
सुबह दस बजे तक ठंड का जबरदस्त असर रहने से बाजारों पर साफ असर पड़ रहा है। सुबह नाै बजे तक खुल जाने वाले बाजार अब दस बजे बाद खुल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 22 दिसंबर को तापमान में गिरावट आएगी। 23 दिसंबर की रात नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 24 दिसंबर को बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना रहेगी। 26 दिसंबर को एक मध्यम श्रेणी का विक्षोभ आएगा। इसके प्रभाव से भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed