फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dense fog and northwesterly winds increased the chill, creating a cold day scenario

Hisar News: घने कोहरे व उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कोल्ड डे की बनी स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and northwesterly winds increased the chill, creating a cold day scenario
कड़ाके की ठंड में लोई ओढ़कर जाता व्य​क्ति। 
हिसार। घने कोहरे व उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने शुक्रवार को ठिठुरन को बढ़ा दिया है। इस दौरान कहीं-कहीं कोल्ड डे की स्थिति भी बनी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। इस दौरान यमुनानगर में अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, नारनौल की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला, वैसे ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिम हो गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप नहीं निकलने के कारण लोग सर्दी में घरों में कैद रहे। इस वजह से कुछ जगहों पर दिन में कोल्ड डे की स्थिति भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। जहां कोहरा नहीं होगा, वहां रात के तापमान में गिरावट शीतलहर चलने के साथ ही पाला पड़ सकता है। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने 3 व 4 दिसंबर को अंबाला, कुरुक्षेत्र व करनाल में बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट और बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने शीतलहर का भी येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed