{"_id":"6373d8edab0ad34e6d04f48a","slug":"dengue-record-65-new-cases-592-patients-were-found-in-31-days-now-541-were-found-in-15-days-hisar-news-hsr6472136168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीज बढ़ने के साथ नागरिक अस्पताल में बढ़ाई बेड की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीज बढ़ने के साथ नागरिक अस्पताल में बढ़ाई बेड की संख्या
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में अलग से बनाए गए वार्ड में उपचाराधीन मरीज।
- फोटो : Hisar
हिसार। जिले में डेंगू बेकाबू हो चुका है। नवंबर माह में डेंगू के केस कम होते थे, लेकिन इस बार ठंड में देरी से डेंगू का लारवा लगातार पनप रहा है। नवंबर के 15 दिन में ही 541 केस मिले चुके हैं, जबकि अक्तूबर के 31 दिनों में 592 मरीज मिले थे यानी मरीजों का आंकड़ा दोगुना गति से बढ़ रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 65 मरीजों की पुष्टि हुई।
उधर, स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। लगातार मरीज मिलने से अब नागरिक अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ा दी हैं। डेंगू वार्ड में बेड की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी है। बच्चों वाले वार्ड में पांच बेड अलग से लगाए गए हैं। इस साल मरीजों का आंकड़ा 1273 पर पहुंच चुका है।
जानकारी के अनुसार डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले आंकड़ों के अनुसार नवंबर माह में डेंगू का डंक कमजोर पड़ जाता है लेकिन इस बार नवंबर माह में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि जिला मलेरिया विभाग द्वारा शहर में दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। उसके बावजूद भी डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहे हैं। जिला मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर माह में डेंगू के सबसे अधिक केस आते हैं। अक्तूबर माह में 592 केस डेंगू के आए और नवंबर माह के 15 दिनों में 541 केस आ चुके हैं। चिकित्सकों का मानना है कि अभी तक भी लारवा मिल रहा है जिसके कारण केस लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को कर रहे हैं जागरूक
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी तक 4283 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 1273 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1116 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 152 सक्रिय मरीज हैं। जिले में डेंगू से अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।