फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue: For the first time in seven days, less than 10 new patients were found

डेंगू : सात दिन में पहली बार 10 से कम मिले नए मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue: For the first time in seven days, less than 10 new patients were found
हिसार। जिले में डेंगू अब जानलेवा स्थिति में पहुंच चुका है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) की कमी के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा। हालांकि शुक्रवार को डेंगू के सिर्फ 8 नए केस मिलने से कुछ राहत मिली है। पिछले सात दिनों में पहली बार मरीजों का आंड़का 10 से कम रहा। वहीं एक दशक की बात करें तो इस साल 738 मरीजों के साथ दूसरा सबसे बड़ा डेंगू का आंकड़ा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में अब 96 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 3911 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 641 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू के सामान्य रूप में मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, तेज बुखार, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना, इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यहां एक ओर डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कंपनियों से एसडीपी किट न आने की समस्या लगातार बनी हुई है। सरकारी और निजी अस्पताल दोनों जगह ही रैंडम डोनर प्लेटलेट्स लगाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लड बैंकों पर किट की स्थिति
सर्वोदय ब्लड बैंक 00
नलवा ब्लड बैंक 00
मंगलम ब्लड बैंक 00
डेंगू के आंकड़ों पर नजर
वर्ष मरीज
2011 02
2012 122
2013 199
2014 17
2015 1140
2016 496
2017 538
2018 282
2019 168
2020 117
2021 738
कब कितने मरीज मिले
6 नवंबर 26
7 नवंबर 31
8 नवंबर 25
9 नवंबर 38
10 नवंबर 41
11 नवंबर 46
12 नवंबर 08
ब्लड बैंक पर किट अभी भी नहीं पहुंची है। 13 नवंबर तक किट आने की उम्मीद है। - डॉ. संदीप कालरा, सर्वोदय ब्लड बैंक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed