फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue broke two-year record, with 17 new patients the figure reached 134

डेंगू ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 17 नए मरीजों के साथ आंकड़ा पहुंचा 134

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dengue broke two-year record, with 17 new patients the figure reached 134
हिसार। जिला कोरोनामुक्त हो चुका है, मगर अब मच्छरजनित डेंगू बीमारी ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को डेंगू के 17 नए मरीज सामने आए। पिछले चार दिनों से डेंगू केस मिलने की रफ्तार दोगुना बढ़ गई है। इस साल डेंगू के अब तक 134 मरीज मिल चुके हैं। यह पिछले दो साल से ज्यादा हैं। इस साल बारिश अधिक होने से खाली प्लॉटों और खेतों में जलभराव है। वहीं कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिस कारण डेंगू का लारवा पनप रहा है।
विज्ञापन

अब तक मलेरिया विभाग की लैब में 1200 सैंपल जांच किए जा चुके हैं। फिलहाल जिले में 63 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार सरकारी व निजी अस्पताल में चल रहा है। 70 मरीज रिकवर हो चुके हैं जबकि एक नाबालिग की मौत हो चुकी है। इन दिनों हर परिवार में वायरल, बुखार व प्लेटलेट्स कमी के मरीज मिल रहे हैं। अधिकतर लोग नजदीकी अस्पतालों या दवा स्टोर से इलाज ले रहे हैं। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू के मरीजों का सही आंकड़ा नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक्टिविटी बढ़ा दी है। प्रत्येक मरीज की अच्छे से जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीपी की बढ़ रही मांग
जिले में डेंगू के मरीज बढ़ने से एसडीपी (सिंगल डॉनर प्लेट) की मांग अधिक बढ़ने लगी है। लोग प्लेटलेट्स दान करने के लिए सोशल मीडिया पर ग्रुप से सहयोग करने की अपील करने लगे हैं, ताकि किसी मरीज की जान बचाई जा सके। यह एसडीपी ही डेंगू में कारगर है। दूसरी ओर नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में एसडीपी नहीं है। अस्पताल में सामान्य प्लेटलेट्स है, जो खून की यूनिट से ही निकाली हैं। एसडीपी डोनर से मौके पर ही ब्लड देते समय बनाई जाती है। डेंगू की चपेट में आने के बाद भी मरीज कई दिनों तक उभर नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां मिले मरीज : शुक्रवार को लोहारी राघो निवासी 8 साल का बच्चा, मिर्जापुर का 33 साल का युवक, भारत नगर का 18 साल का युवक, विवेक नगर की 19 साल की युवती, जवाहर नगर का 34 साल का युवक, महावीर कॉलोनी का 36 साल का युवक, सेक्टर 14 का 35 साल का युवक, सुरेवाली ढ़ाणी का मरीज, पटेल नगर की 29 साल की युवती, जय इनक्लेव का 37 साल का युवक, कैंटा का 10 साल का बच्चा, सेक्टर 13 का 18 साल का युवक, न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन की 42 साल की महिला, होटल से 26 साल का युवक, न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन की 35 साल की महिला व पीएलए का 30 साल का युवक डेंगू पॉजिटिव मिला।
हमने एक्टिविटी बढ़ा दी है। टीम अच्छे से मरीजों की हिस्ट्री ले रही है और नाम व पता की पूरी जानकारी चेक कर रही है। केस बढ़ने लगे हैं। अब लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

- डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार
पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड
वर्ष मरीज
2021 134
2020 117
2019 116
2018 282
2017 538
दौलतपुर में किया छिड़काव
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव दौलतपुर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से लोगों को बचाव के लिए लारवारोधी अभियान चलाया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता छत्रपाल ने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रत्येक रविवार को हमें ड्राई डे के रूप में मनाना चाहिए। पानी के पात्र टंकी,कूलर, फ्रिज की ट्रे और होदियों को साफ करना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनजीत नंबरदार, आदित्य नंबरदार और सोनू सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed