{"_id":"65f179d0a4def57c04069c5a","slug":"demonstration-at-office-of-superintendent-engineer-of-hisar-irrigation-department-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन, संयुक्त जल संघर्ष समिति ने उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन, संयुक्त जल संघर्ष समिति ने उठाई ये मांग
Wed, 13 Mar 2024 03:32 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:32 PM IST
सार
हिसार के 42 गांव के लोग संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान समिति के पदाधिकारी दिलबाग सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त जल संघर्ष समिति ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार अवगत करवाने के बाद भी अधिकारी उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को 42 गांव के लोग संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान समिति के पदाधिकारी दिलबाग सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता से फोन पर बात की थी। मगर उन्होंने बताया कि आज वह है किसी काम से बाहर गए हुए हैं। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर यहां आए तो अधिकारी कार्यालय मेंही बैठे थे।
विज्ञापन
यह है मुख्य मांग
- बांसड़ा माइनर नंबर 3 में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कार्य को तुरंत बंद करवाया जाए।
- नहर बंदी के दौरान बालसमंद सब ब्रांच की मरम्मत व रेजिंग करवाई जाए।
- बरवाला ब्रांच, बीएमएल बरवाला लिंक की सफाई करवाई जाए।
- बाल संबंध और बरवाला ब्रांच के हेड रगुलेटर मैं जीरी बनवा जाए।
- बांसवाड़ा माइनर दो की रिमोडलिंग की जाए।
- ट्रैवल वास सब माइनर के बकाया कामों को पूरा किया जाए।