फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demanded 15 laks rupees of minig businessman

माइनिंग कारोबारी से मांगी 15 लाख रुपये रंगदारी

Fri, 17 Apr 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demanded 15 laks rupees of minig businessman
हिसार। माइनिंग कारोबारी से अज्ञात ने फोन कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी है कि अगर रंगदारी नहीं दी तो परिवार को जान से मार देंगे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर-15 निवासी वेदपाल तंवर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उसे एक नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले शख्स ने उससे 15 लाख की रंगदारी मांगी और कहा कि रंगदारी नहीं दी तो परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित के अनुसार मामले की शिकायत तोशाम थाना प्रभारी को की गई, लेकिन आरोपी उसके बाद भी नंबर बदल-बदलकर फोन करने लगे। पीड़ित ने बताया कि फोन करने वाले शख्स स्वयं को एक बड़े गैंग से बताते हैं और कहते हैं कि वह शार्प शूटर है। आरोपियों ने उसे धमकाया कि वह उसकी रेकी करते हैं, अगर रुपये नहीं मिले तो उसके परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो एरिया सिविल लाइन हिसार का होने पर मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की सिविल लाइन थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed