फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand to build police post in Char Qutub area, area residents reached city police station

Hisar News: चार कुतुब क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने की मांग, क्षेत्रवासी पहुंचे सिटी थाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to build police post in Char Qutub area, area residents reached city police station
हांसी। चार कुतुब क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए झगड़े के मामले में क्षेत्रवासी सिटी थाने में पहुंचे। लोगों ने सिटी थाने के एडिशनल एसएचओ से चार कुतुब क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी बनाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में असामाजिक तत्व सरेआम नशा करते हैं।
विज्ञापन

यहां चिट्टा, स्मैक सहित अन्य नशीला पदार्थ बेचा जाता है। स्थानीय लोगों ने यहां पर पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की। लोगों ने पुलिस को बताया कि झगड़े के मामले के बाद क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। नामजद आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। सिटी थाने के एडिशनल एसएचओ खेता राम ने चार कुतुब क्षेत्र के लोगों को इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडिशनल एसएचओ ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो दिन का समय भी मांगा। झगड़े में घायल चार कुतुब निवासी ओम प्रकाश व रोहतास व अन्य ने आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें की चार कुतुब क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मोटरसाइकल की चाबी को लेकर विवाद हुआ था। इसमें युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की थी व ईंट-पत्थर बरसाए थे। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे पुलिस ने 14 नामजद युवकों पर केस दर्ज किया है। शहर थाना के एडिशनल एसएचओ खेता राम ने कहा कि पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed