फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand raised to connect Agroha with rail route, excavation of dunes and inclusion of biography of Maharaja Agrasen in curriculum

Hisar News: अग्रोहा को रेल मार्ग से जोड़ने, टीलों की खोदाई व महाराजा अग्रसेन की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठी मांग

Tue, 16 May 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 16 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to connect Agroha with rail route, excavation of dunes and inclusion of biography of Maharaja Agrasen in curriculum
अग्रोहा। अग्रोहा शक्तिपीठ में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष
अग्रोहा (हिसार)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को अग्रोहा को रेल मार्ग से जोड़ने, प्राचीन टीले की पुरातत्व विभाग से खोदाई कराने व सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक अग्रोहा शक्तिपीठ में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के 18 सिद्धांत समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक को संबोधित किया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भगवान अग्रसेन ने मानव कल्याण के उद्धार के लिए जो कार्य किए वह आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अग्रोहा में बन रहे मां कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संस्था द्वारा संचालित भगवान श्री अग्रसेन गोधाम में अपने स्वैच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर चलेंगे तो बाधाएं भी उपहार बनेगीं और मंजिल खुद हमारे पास चल कर आएगी। बैठक में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल, विशिष्ट अतिथि मंदिर निर्माण समिति के मुख्य संरक्षक डॉ.एसएस अग्रवाल, पंचकूला के मेयर व अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल बैठक में शामिल रहे।
कुलदेवी मंदिर से खुलेंगे उन्नति के मार्ग

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि अग्रोहा शक्तिपीठ में 57 स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लगी हैं, जो बहादुरी व राष्ट्र सेवा की प्रतीक है। मंदिर निर्माण समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. एसएस अग्रवाल ने कहा कि मां कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी का निर्माणाधीन 108 फुट ऊंचा मंदिर सुख, शांति, यश, वैभव, उन्नति का मार्ग खोलेगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने मंदिर निर्माण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सम्मेलन अभी तक 219 निशुल्क मेडिकल कैंप लगवा चुका है। मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल ने किया।

कार्यकारिणी बैठक में अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट विजय बंसल, रोशन लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय उप महामंत्री सीबी गोयल, प्रेम मंगल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा विनिता खेतावत, महामंत्री रेखा गोएनका, कमलेश अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल, महामंत्री दीपक जाजोदिया, प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल एवं प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed