फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for two riders, got one, cattle ranchers roamed around the team fearlessly

दो राइडर की डिमांड, मिला एक, पशुपालक बेखौफ होकर टीम के आसपास घूमते रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for two riders, got one, cattle ranchers roamed around the team fearlessly
प्रीति नगर से पशु पकड़ते निगम कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने पुलिस प्रशासन से दो राइडर उपलब्ध करवाने की मांग की थी ताकि पशुपालक अभियान में बाधा न डाल सके। मगर टीम को एक ही राइडर उपलब्ध करवाया गया। पशुपालकों में राइडर का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है और वह पहले की तरह टीम के आसपास ही घूम रहे हैं। टीम ने बुधवार को प्रीति नगर, आजाद नगर व नवदीप कॉलोनी में पशु पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 22 पशु पकड़े, जिनमें 19 गाय व दो नंदी शामिल रहे। इस दौरान एक पशुपालक 11 हजार रुपये जुर्माना भरकर अपनी गाय को छुड़वाकर ले गया।
विज्ञापन

बता दें कि पशुपालक निगम के पशु पकड़ने के अभियान में निरंतर बाधा डालते रहे हैं। मौका मिलने पर ये अपने पशु भी छुड़वा लेते हैं। यही नहीं निगम कर्मचारियों पर हमला भी कर देते हैं। अब निगम की टीम ने शहर से पशु पकड़ने का अभियान शुरू किया है। इसी को लेकर निगम ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने को कहा था। निगम की तरफ से दो राइडर उपलब्ध करवाने को कहा था, लेकिन बुधवार को टीम के साथ ही राइडर मौजूद रहा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी पशुपालकों पर नहीं कर रहे कार्रवाई
टीम के अनुसार पुलिसकर्मी अभियान में बाधा पहुंचाने का प्रयास करने वाले पशुपालकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पशुपालक टीम के आसपास की घूमते रहते हैं। पुलिसकर्मी उन्हें मौके से खदेड़े और उनका चालान करें, तभी पशुपालकों में कुछ खौफ होगा और वह अभियान में बाधा पहुंचाने का प्रयास नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed