{"_id":"696be73aca8d8f14fa06cec3","slug":"demand-for-regularisation-of-irregular-teachers-and-staff-hisar-news-c-21-hsr1005-793202-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अनियमित शिक्षकों और स्टाफ को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अनियमित शिक्षकों और स्टाफ को नियमित करने की मांग
विज्ञापन
हिसार। अनियमित शिक्षकों और स्टाफ को नियमित करने सहित कई अन्य मांगों के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संगठन के जिला कार्यलय में आयोजित की गई। बैठक में हालिया कोर्ट फैसलों को शिक्षकों और शिक्षा स्टाफ पर लागू करने की मांग को लेकर रणनीति तय की गई।
राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने बताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो सोमवार को सभी गेस्ट टीचर, कौशल टीचर, आरोही स्कूल टीचर, वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर, कंप्यूटर टीचर, लैब अटेंडेंट और अन्य कच्चा सहायक स्टाफ जिलास्तर पर उपायुक्तों के समक्ष मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 23 और 31 दिसंबर 2025 को स्पष्ट और ऐतिहासिक फैसलों में निर्देश दिए हैं कि 1993, 1996, 2003 और 2011 की नीतियों के तहत पात्र कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। 10 वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के लिए पद सृजित कर नीति बनाकर उन्हें पक्का किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
जिला सचिव विनोद प्रभाकर ने कहा कि लगभग 20,000 अनियमित शिक्षक लंबे समय से शिक्षा का कार्य संभाल रहे हैं लेकिन उन्हें नियमित वेतन, सेवा-सुरक्षा और पेंशन का अधिकार नहीं मिला। 5 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशव्यापी रैली और 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सैकड़ों शिक्षक हिसार जिले से भाग लेंगे। संघ जनसंपर्क अभियान भी चलाएगा।
बैठक में जिला उपप्रधान वीरेंद्र सिंह, जिला वित्त सचिव विजेंद्र सिंह, जिला ऑडिटर सुभाष चंद्र, राकेश मेहरा, नरेंद्र लोरा, राजेंद्र अग्रोहा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक सैनी और नरेश गौतम आदि मौजूद रहे।