फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for implementation of five-day banking system by going on strike

Hisar News: हड़ताल कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of five-day banking system by going on strike
हिसार। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के तहत विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने पुलिस लाइन एरिया (पीएलए) स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मियों ने हड़ताल में भाग लिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि वर्ष 2015 और 2023 में सरकार की ओर से शेष शनिवार की छुट्टी को लेकर आश्वासन दिए गए थे लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। यह प्रस्ताव काफी समय से सरकार के पास लंबित है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग बेहद जरूरी है। यदि मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले समझौते होने के बाद उन्हें लागू कर दिया जाता था लेकिन अब समझौतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। आरबीआई, सिडबी (स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया) और सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) सहित कई संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है और विश्व के अधिकांश देशों में भी यही व्यवस्था है फिर भी बैंक कर्मियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed