{"_id":"663d31bfd50ce6bb87054934","slug":"demand-for-cucumber-lemon-among-vegetables-and-watermelon-banana-among-fruits-increased-hisar-news-c-126-1-cdr1001-117408-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सब्जियों में खीरा-नींबू तो फलों में तरबूज-केला की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सब्जियों में खीरा-नींबू तो फलों में तरबूज-केला की बढ़ी मांग
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है और लोग पसीने से तर-बतर हैं। इस मौसम में लोगों को डी-हाइड्रेशन हो रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ रसीले फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। इसके मद्देनजर बाजार में ठंडे व रसीले फल और सब्जियों की मांग डेढ़ गुना बढ़ गई है। विशेषकर सब्जियों में खीरा-नींबू तो फलों में तरबूज-केला की मांग बढ़ी है।
विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की पूर्ति होनी बहुत जरूरी है। शरीर में पानी की कमी के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, इसलिए लोग भोजन में फलों को अवश्य शामिल करें और दिन में बार-बार पानी का सेवन करें। सब्जियों की बात की जाए तो खीरा सबसे उत्तम है। इसके अलावा नींबू का सेवन भी शरीर के लिए लाभदायक रहेगा। फलों में तरबूज व केला सबसे ज्यादा बिक रहा है। लोग एक किलो से लेकर सात-आठ किलोग्राम तक फल तरबूज एकबार में खरीद रहे हैं। गन्ने के रस समेत अन्य पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी हुई है।
फल और सब्जियों की 300 से अधिक रेहड़ियां
शहर में फल और सब्जियों की 300 से ज्यादा रेहड़ियां हैं। इनमें से 150 फलों और 150 सब्जियों की रेहड़ियां हैं। फल विक्रेता महेश कुमार ने बताया कि पिछले दस दिनों से एक दिन में एक रेहड़ी पर 30 से 40 किलोग्राम तरबूज और 15 से 20 दर्जन केले बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता रामकिशन ने बताया कि सब्जियों में नींबू व खीरे की बिक्री सबसे ज्यादा है। एक ग्राहक औसतन 250 ग्राम नींबू खरीद रहा है।
विज्ञापन
एक घंटे के अंतराल में पीए एक गिलास पानी
विशेषज्ञों के अनुसार हर एक घंटे के अंतराल पर कम से कम एक गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। इससे हमारा लू से बचाव होगा और गर्मी व पानी के अभाव से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
फल व सब्जियों के सेवन के फायदे
विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में 92 प्रतिशत और खीरे में 95 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। ये शरीर में पानी की पूर्ति कर हमें डीहाइड्रेशन से बचाव करते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व हमें विभिन्न बीमारियों से भी बचाते हैं। गर्मी में नींबू का पानी हर किसी के घर में प्रयोग होता है। यह गर्मी से राहत दिलाने का सबसे आसान व अच्छा तरीका है। नींबू शरीर को हाइड्रेट रखता है और एसिडीटी व अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।
फलों के ये हैं दाम
फल- दाम प्रति
तरबूज - 30 रुपये किलो
खरबूजा - 40 रुपये किलो
केला - 40 से 60 रुपये दर्जन
सब्जियों केबाजार भाव
लौकी - 20 रुपये किलो
तौरी - 20-30 रुपये किलो
खीरा - 20-30 रुपये किलो
ककड़ी - 30 रुपये किलाे
नींबू - 200 रुपये किलो