{"_id":"63f486a9291004a4b20bacb6","slug":"demand-for-arrest-of-accused-who-attacked-hisar-municipal-corporation-employee-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Tue, 21 Feb 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:24 PM IST
सार
हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम महावीर कॉलोनी में पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान एक पशुपालक ने टीम के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकी भी दी। शाम 5:00 बजे अवकाश के बाद जब पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी कृष्ण अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
निगम के बाहर धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को निगम कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। इसके अलावा निगम कर्मचारी पुलिस अधीक्षक से भी मिले। पुलिस अधीक्षक ने निगम कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उधर यूनियन ने कहा कि दोपहर बाद फिर से निगम कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारी भी काम छोड़ कर धरने पर बैठेंगे। निगम कर्मचारियों के धरने पर बैठने से कार्यालय का काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
पशुपालक ने टीम के साथ किया गाली गलौज
15 जनवरी को नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम महावीर कॉलोनी में पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान एक पशुपालक ने टीम के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकी भी दी। शाम 5:00 बजे अवकाश के बाद जब पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी कृष्ण अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में पशुपालक मोनिया गुर्जर और अन्य ने मिलकर कृष्ण पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। निगम कर्मचारियों ने घायल कर्मचारी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस मामले में घायल कर्मचारी व निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन