{"_id":"69c03b3ba4855dd29d0bd758","slug":"decline-in-domestic-gas-cylinder-bookings-commercial-supply-expected-to-resume-soon-hisar-news-c-21-hsr1020-834536-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग में गिरावट, जल्द कॉमर्शियल आपूर्ति बहाली की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग में गिरावट, जल्द कॉमर्शियल आपूर्ति बहाली की उम्मीद
Mon, 23 Mar 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग संख्या में कमी दर्ज की गई है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 78 हजार सिलिंडरों की बुकिंग हो रही थी अब यह घटकर लगभग 70 हजार रह गई है। खासकर शहरी क्षेत्रों में बुकिंग में गिरावट देखी जा रही है जिससे गैस एजेंसी संचालकों को राहत मिली है।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा जारी निर्देशों के बाद जल्द ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। निर्देशों के अनुसार कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति दो-तीन दिनों में शुरू की जा सकती है जिसमें 20 प्रतिशत सिलिंडर आवश्यक सेवाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
पिछले दिनों संभावित कमी की आशंका के चलते उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग कराई थी। अब स्थिति सामान्य होने से पैनिक बुकिंग कम हुई है। बीते दस दिनों में जिले की 34 गैस एजेंसियों ने शादी समारोह सहित विशेष जरूरतों के लिए अस्थायी कनेक्शन के माध्यम से करीब 85 हजार से अधिक सिलिंडरों की आपूर्ति की है। साथ ही 25 दिन बाद ही नई बुकिंग की शर्त का असर भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी जारी
खाद्य आपूर्ति विभाग की आठ टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं। अब तक 40 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर कई सिलिंडर जब्त किए गए और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए। हालांकि सप्ताहांत में कोई नया मामला सामने नहीं आया। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने बताया कि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। कॉमर्शियल सिलिंडर मिलते ही उनकी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल शादियों के लिए अस्थायी कनेक्शन के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।