फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Decision of three villages, will not pay electricity bill

तीन गांवों का फैसला, नहीं भरेंगे बिजली बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Decision of three villages, will not pay electricity bill
ग्रामीण पंचायत में बिजली बिलों को लेकर चर्चा करते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार।
विज्ञापन

धिकताना, बहबलपुर और बाडोपट्टी के ग्रामीणों ने बिजली बिल न भरने का फैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो बिजली निगम ने बिल नहीं भेजा। अब बीते छह माह का बिजली बिल बनाकर भेजा है। साथ ही बीते छह माह से बिजली कट में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे वे परेशान हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के अंदर बिजली संबंधित समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा फैसला लेंगे। रविवार को बाडोपट्टी के बिजली घर में हुई बैठक में धिकताना, बहबलपुर व बोडोपट्टी के ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है। जिसकी अध्यक्षता बहबलपुर के सरपंच प्रतिनिधि नंबरदार जगमाल सिंह ने की। बैठक में धिकताना के सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत सिंह यादव, बाडोपट्टी के सरपंच प्रतिनिधि मनोहरलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
पहले नहीं भेजा बिजली बिल, अब छह माह का बनाकर भेजा
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली निगम ने बीते छह का बिजली बिल बनाकर भेज दिया है। जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली बिल को किश्तों में ली जाए। ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

बढ़े बिजली कट, सिर्फ 14 घंटे मिलती है सप्लाई
ग्रामीणों ने बताया कि धिकताना, बहबलपुर व बाडोपट्टी में 24 घंटे की बजाय 14 घंटे बिजली सप्लाई मिलती है। जबकि पहले 22 घंटे मिलती थी। ग्रामीण बलवान सूंडा, धर्मपाल बाडो ने बताया कि कई बार जगमग योजना में तीनों गांवों को शामिल करने की बात निगम से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक जगमग योजना में गांवों को शामिल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं काटने देंगे बिजली कनेक्शन
धिकताना, बहबलपुर व बाडोपट्टी के ग्रामीणों ने बताया कि यदि बिजली निगम को वे कनेक्शन नहीं काटने देंगे। यदि अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की तो वे भी बड़ा फैसला लेंगे।

बैठक में फैसला हुआ है कि धिकताना, बाडोपट्टी और बहबलपुर के लोग बिजली बिल नहीं भरेंगे। एक हफ्ते में हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे बड़ा फैसला लेंगे।
- भजनलाल, सरपंच प्रतिनिधि, बहबलपुर।
वर्जन
बिजली बिलों को किश्तों में लिया जाएगा। जहां तक जगमग योजना में शामिल करने की बात है तो बाडोपट्टी व बहबलपुर पहले से ही जगमग योजना में शामिल है। जबकि धिकताना के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
- आशीष सोढ़ी, एसडीओ, बिजली निगम।
वर्जन
हम किश्तों में बिजली बिल लेंगे। जहां तक जगमग योजना में शामिल करने की बात है तो ये गांव जगमग योजना में है। फिर भी समस्या आती है तो निदान किया जाएगा।
- राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed