{"_id":"58e2a6b24f1c1b00705b4399","slug":"death-of-student-returning-paper-by-accident-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। पेपर देकर लौट रहे एक छात्र की बहादुरगढ़ बाईपास के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार गांव सिलाना निवासी हरदीप एक निजी स्कूल का छात्र था। वह सोमवार को 10वीं कक्षा के गणित विषय का पेपर देकर अपने किसी परिजन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जब वे बहादुरगढ़ बाईपास के करीब पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में हरदीप को गंभीर चोटें आई, जिसके चलते उसे प्रत्यक्षदर्शियों ने अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
स्पोर्ट्स की बुलंदियां छूना चाहता था हरदीप
सिलाना गांव निवासी हरदीप दो भाईयों में बड़ा था। वह एक गरीब किसान का बेटा था। मृतक हरदीप के पिता सोमपाल ने बताया कि वह खेती बाड़ी के सहारे ही परिवार का गुजर बसर करता है। उन्होंने कहा कि उसका बेटा अच्छी पढ़ाई करके अपने परिवार का नाम रोशन करे, इसके लिए उन्होंने दिन रात एक करके मेहनत की। लेकिन उन्हें क्या पता था कि भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सोमपाल ने बताया कि हरदीप खेलों में भी अब तक बेहतर प्रदर्शन करता आया है। उसने कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में मेडल भी प्राप्त किए हैं। वह उनसे हमेशा ही कहता था कि पिताजी जल्द ही वह एक बड़ी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने परिवार का नाम रोशन करेगा। लेकिन 16 वर्ष की आयु में ही हरदीप भगवान को प्यारा हो जाएगा यह बात बार-बार हरदीप के परिजनों की आंखें भरने पर मजबूर कर रही है।