फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death of a young man who was addicted to chitta

चिट्टा का नशा करने वाले युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who was addicted to chitta
चिट्टा का नशा करने वाले युवक की मौत
विज्ञापन

विकास नगर में मिला था शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। जिले में नशे के कारोबार पर रोक नहीं लग पा रहा है। शनिवार रात को नशा करने और भूख-प्यास के कारण नरेश (36) की मौत हो गई। उसका शव विकास नगर में पड़ा हुआ मिला। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट में नशा, भूख और प्यास मौत का कारण लिखा है।
घर से रहता था बाहर
मामले की जांच कर रहे एचसी कृष्ण कुमार ने बताया कि शहर की ढाणी श्यामलाल में रहने वाला नरेश कुमार करीब तीन साल से घर से बाहर रहता था। दिन में कबाड़ बिनने का काम करता था। पता चला कि दस साल से नरेश चिट्टा और अन्य नशे करता था। अक्सर नशे में ही रहता था। शनिवार रात को उसका शव विकास नगर में मिला। पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई सुरेश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नशा, भूख और प्यास के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

आईजी ने कहा था नशे की ओवरडोज मिली तो होगी कार्रवाई
मंडल स्तर पर नशा और हिंसा मुक्त अभियान चलाया हुआ है। आईजी राकेश कुमार आर्य ने अभियान के दौरान कहा था कि अगर, नशे की ओवरडोज के कारण किसी की मौत हुई तो केस दर्ज कर जांच की जाएगी। इसके अलावा 25 गांवों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। दो दिन पहले बुढ़ाखेड़ा गांव में अभियान चलाया हुआ था। उस दौरान 15 युवाओं ने आईजी के समझ नशा न करने की शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed