फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death in hansi due to Black Fungesh

ब्लैक फंगस से एक और मौत, सैनीपुरा गांव में 78 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Wed, 09 Jun 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Death in hansi due to Black Fungesh
हांसी। ब्लैक फंगस ने हांसी में मंगलवार को एक और जान लील ली। सैनीपुरा गांव निवासी 78 वर्षीय एक महिला की ब्लैक फंसग के कारण मौत हो गई। इससे दो दिन पूर्व बिजली निगम के जेई की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है। हांसी में ब्लैक फंगस के कारण एक हफ्ते में यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन

सैनीपुरा गांव निवासी बुजुर्ग महिला करीब सवा महीने पूर्व कोरोना संक्रमित हुई थी। होम आइसोलेशन में ही कोरोना उपचार दिया गया था और महिला कोरोना को मात देकर रिकवर हो गई थी। मगर कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और जबड़े में ब्लैक फंगस हो गया। परिजनों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जहां जबड़े का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद भी महिला के जबड़े का संक्रमण नहीं रुका। इस पर बुजुर्ग महिला को कुछ दिन पूर्व रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया था। मंगलवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव के सरपंच देवराज ने पुष्टि करते हुए बताया कि कई दिनों से उक्त महिला बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed