फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death hovering over a dozen colonies

दर्जनभर कॉलोनियों पर मंडरा रही मौत

Tue, 22 Apr 2014 11:49 PM IST
hisar
hisar Updated Tue, 22 Apr 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर में दर्जभर से ज्यादा कॉलोनियां है, जिन पर हाईटेंशन तार मौत बनकर मंडरा रही है। कई दफा इन कॉलोनियों में रहने वाले बाशिंदे इन हाईटेंशन तारों के चलते मौत के काल में समा चुके हैं, तो कई इसका दर्द लेकर जीने को मजबूर है।

इन कॉलोनियों के लोग हजारों दफा निगम से इस बारे में गुहार लगा चुके हैं कि इन हाईटेंशन तारों को यहां से हटाया जाए। उधर बिजली निगम इन तारों को हटाने की बजाय उन घरों को अवैध निर्माण बता रहा है, जिन घरों के ऊपर से ये हाईटेंशन तारें गुजर रहीं हैं। यही नहीं इस मामले की गूंज विधानसभा तक में भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन



अगर उन कॉलोनियों की बात की जाए, जिन कॉलोनियों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरे हुए है, तो उनमें शिव कॉलोनी, सूर्य नगर, महावीर कॉलोनी, न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन, आजाद नगर, शिव नगर, बारह क्वार्टर, मिल गेट एरिया आदि का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य नगर में मंगलवार को हाईटेंशन की चपेट में आने का यह इस महीने का दूसरा मामला है। इससे पहले 16 अप्रैल को मिल गेट एरिया के शिव नगर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और यह व्यक्ति निजी अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच झूल रहा है। इससे पहले कई हाईटेंशन तारों के चलते कई हादसे हो चुके हैं।


उधर हाईटेंशन तारों के मामले में बिजली विभाग के नियम तहत अगर किसी कॉलोनी में पहले से ही हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, तो उस तार के नीचे किसी तरह का निर्माण करना अवैध है। क्योंकि इससे किसी हादसे की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा निगम का कहना है कि अगर उस कॉलोनी के लोग इन तारों का हटवाना चाहते हैं, तो इसका खर्चा भी उन्हें ही वहन करना होगा।



जहां हादसा हुआ है, वहां कॉलोनी बसने से पहले ही हाईटेंशन तारें गुजरी हुई थी। वैसे तो इन तारों के नीचे किसी भी तरह का निर्माण करना ही गलत है। अगर लोग इन्हें हटवाना चाहते है, तो इसका खर्चा भी उन्हें ही वहन करना पड़ेगा।
डीपी ढुल, प्रवक्ता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed