{"_id":"60ca4de98ebc3e2cd2047d7d","slug":"death-girl-in-suspected-situation-in-hisar-hisar-news-rtk6133028146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की हत्या की सूचना मिली तो श्मशान घाट से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की हत्या की सूचना मिली तो श्मशान घाट से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई पुलिस
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव बुधवार को एक नाबालिग की हत्या की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। नाबालिग ने पिछले साल गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था।
12वीं कक्षा की छात्रा की बुधवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का फैसला लिया। पुलिस को मृतका के पिता ने बताया कि उसकी करीब 17 वर्षीय बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पूरा परिवार रोजाना की तरह से रात को ठीक ठाक सोया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उठ कर खेत में चला गया था। उसकी पत्नी ने बेटी को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। उसकी पत्नी ने बताया कि बेटी उठ नहीं रही। जिस पर वह घर आया। गांव के ही चिकित्सक को बुलाकर उसकी बेटी को चेक करवाया। चिकित्सक ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। पिता ने बताया कि रात को उसकी बेटी कमरे में अकेली सोई थी। उसकी पत्नी, वह छत पर और उसकी माता व छोटा बेटा कमरे के बाहर सोए थे।
पुलिस को कंट्रोल रूम से मिली सूचना
सदर थाना पुलिस को इसके बाद गुप्त सूचना मिली कि इस नाबालिग की हत्या के बाद चुपचाप शव का गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। करीब साढ़े 9 बजे पुलिस श्मशान घाट पहुंची। शव को कब्जे में लिया। उस दौरान वहां अर्थी का सामान पड़ा था। चिता जलाने की तैयारी थी। पुलिस ने शव को तुरंत हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया, जहां दो डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
जहर निगलने की भी उड़ी अफवाह
सुबह गांव में यह अफवाह भी उड़ी कि नाबालिग ने जहर निगला है या उसे जहर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मौत के कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। चिकित्सकों का कहना है कि शव का विसरा लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
मृतका की शिकायत पर दर्ज हुआ था पोक्सो का केस
मृतका की शिकायत पर सितंबर 2020 को गांव के ही तीन युवकों पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इन तीन युवकों में से दो युवक सगे भाई हैं। इनमें से एक युवक बालसमंद में होमगार्ड है। तीसरा 10वीं का छात्र है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में डीएनए का मिलान नहीं होने पर ये केस मंगलवार को खारिज हो चुका है।
सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस
पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी रहेगी। मृतका के घर पर लगे व आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जाएंगे। उसकी मौत का असली कारण पता चल सके।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। अभी जांच जारी है। सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।
-इंस्पेक्टर मंदीप, सदर थाना प्रभारी, हिसार।