{"_id":"58ebd3624f1c1b9d36cf5e73","slug":"death-and-theift-case-one-get-life-imprisment-and-another-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और लूटपाट मामले में एक को उम्रकैद और जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और लूटपाट मामले में एक को उम्रकैद और जुर्माना
amarujala/Hisar
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजे विमल कुमार की अदालत ने हत्या और लूटपाट के जुर्म में गांव चिकनवास के तेजभान चौहान उर्फ इंदु को उम्रकैद और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने उसे वीरवार को दोषी करार दिया था।
सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में 6 नवंबर 2014 को केस दर्ज किया था। राजस्थान के सिद्धमुख के विक्रम को बालसमंद रोड पर एचएयू के गेट नंबर दो के पास चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता है और अब 15 दिनों से घर आया हुआ है। चिकनवास के तेजभान उर्फ इंदु से उसकी जान-पहचान है और उसके बुलाने पर वह 40 हजार रुपये लेकर बाइक खरीदने आया था। वे दोनों बालसमंद रोड पर एचएयू के गेट नंबर दो के पास थे। वहां तेजभान के मन में लालच आ गया और वह उस पर चाकू से हमला कर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। चाकू के वार से घायल होने के बाद वह बेहोश हो गया था। किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया था। बाद में 10 दिन बाद इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने फिर हत्या के प्रयास के केस को हत्या और लूटपाट के केस में तबदील कर दिया था।